चम्बा जिले में 52,137 बच्चों को 21 को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

जिला चम्बा में 600 से अधिक आशा वर्कर अपनी सेवाएं देकर पोलियो अभियान को बनाएँगी सफ़ल  जिले में 52,137 बच्चों को पोलियाे की खुराक पिलाई जाएगी। इस...

चम्बा जिले में 52,137 बच्चों को 21 को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

चम्बा जिले में 52,137 बच्चों को 21 को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

जिला चम्बा में 600 से अधिक आशा वर्कर अपनी सेवाएं देकर पोलियो अभियान को बनाएँगी सफ़ल 

जिले में 52,137 बच्चों को पोलियाे की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रूपरेखा तैयार कर ली है। बूथों के अलावा आशा वर्कर घरों में जाकर भी बच्चों को यह खुराक पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस खुराक से वंचित न रह सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि 21 दिसंबर को जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शून्य से पांच वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिलेभर में 542 बूथ बनाए जाएंगे। 600 से अधिक आशा वर्कर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सेवाएं देंगी।