जन औषधि केंद्र संचालक करण कुमार के खिलाफ कार्रवाई हुई शुरू सोलन स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहे जन औषधि केंद्र पर ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर...
सरकारी अस्पताल में चल रहा जन औषधि केंद्र सील, स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र में हुई बड़ी कार्रवाई
जन औषधि केंद्र संचालक करण कुमार के खिलाफ कार्रवाई हुई शुरू
सोलन स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहे जन औषधि केंद्र पर ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्र को सील कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के गृह क्षेत्र में सरकारी अस्पताल परिसर के भीतर बिना वैध ड्रग लाइसेंस दवाइयों की बिक्री होने से स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया है। सूचना मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर प्रीति शर्मा और सुप्रिया शर्मा ने अचानक छापेमारी की। जांच में पता चला कि जन औषधि केंद्र बिना लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहा था। विभाग ने मौके से करीब 60 तरह की दवाइयां जब्त कीं तथा 3 दवाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। संचालक करण कुमार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग यह भी जांच रहा है कि यह केंद्र कब से चल रहा था और अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी थी या नहीं।