धर्मशाला अस्पताल में स्थापित होगी न्यू फिजियोथेरेपी यूनिट

धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल की गई है। अस्पताल में जल्द ही नई फिजियोथेरेपी यूनिट स्थ...

धर्मशाला अस्पताल में स्थापित होगी न्यू फिजियोथेरेपी यूनिट

धर्मशाला अस्पताल में स्थापित होगी न्यू फिजियोथेरेपी यूनिट

धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल की गई है। अस्पताल में जल्द ही नई फिजियोथेरेपी यूनिट स्थापित की जाएगी। इस प्रस्ताव को रोगी कल्याण समिति की बैठक में मंजूरी मिल गई है। यूनिट की स्थापना पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नई यूनिट शुरू होने से विशेष रूप से बुजुर्गों और हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को राहत मिलेगी। ऑपरेशन के बाद रिकवरी, जोड़ों के दर्द, लकवा, रीढ़ की समस्याओं और अन्य ऑर्थोपेडिक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, फिजियोथेरेपी सेवाएं बुजुर्ग मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं, क्योंकि इससे उनकी गतिशीलता में सुधार होता है और जीवन गुणवत्ता बेहतर बनती है।
प्रस्तावित यूनिट में आधुनिक मशीनें और उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर उन्नत उपचार मिल सकेगा। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और मरीजों का आर्थिक बोझ भी कम होगा।

नई फिजियोथेरेपी यूनिट शुरू होने से मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा और अस्पताल की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। भविष्य में अन्य आधुनिक सुविधाएं जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।