मिंजर मेले के दौरान रविवार को भी चलेगी चंबा-अथेड़ रूट की बस

लोगों ने परिवहन निगम से उठाई थी बस चलाने की मांग अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान चंबा-अथेड़ रूट पर परिवहन निगम की बस रविवार को भी चलेगी। गौरतलब ह...

मिंजर मेले के दौरान रविवार को भी चलेगी चंबा-अथेड़ रूट की बस

मिंजर मेले के दौरान रविवार को भी चलेगी चंबा-अथेड़ रूट की बस

लोगों ने परिवहन निगम से उठाई थी बस चलाने की मांग

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान चंबा-अथेड़ रूट पर परिवहन निगम की बस रविवार को भी चलेगी। गौरतलब है कि इससे पहले इस रूट पर रविवार को बस नहीं चलाई जाती थी। मेले में बढ़ती भीड़ और लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए अब यह सेवा रविवार को भी उपलब्ध रहेगी। स्थानीय लोगों ने मेला आयोजन के चलते अतिरिक्त बस सुविधा की मांग की थी, जिसे परिवहन निगम ने स्वीकृति दे दी है। एचआरटीसी के डीडीएम शूगल सिंह का कहना है कि स्पेशल बसें भी चलाई जाएंगी, लेकिन इन्हें तभी संचालित किया जाएगा, जब पर्याप्त अतिरिक्त सवारियां होंगी। फिलहाल यह बस सेवा मिंजर मेले की अवधि तक नियमित रहेगी, लेकिन यदि इस रूट पर सवारियों की संख्या बनी रही, तो मेला समाप्त होने के बाद भी रविवार को यह बस जारी रह सकती है।