चनेड़ में नशीली दवाओं की खेप पकड़ी

चंबा-पठानकोट एनएच पर पुलिस की एसआईयू सेल की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयों की खेप सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गनियाली निवासी रोहित कुम...

चनेड़ में नशीली दवाओं की खेप पकड़ी

चनेड़ में नशीली दवाओं की खेप पकड़ी

चंबा-पठानकोट एनएच पर पुलिस की एसआईयू सेल की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयों की खेप सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गनियाली निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसआईयू सेल की टीम चंबा-पठानकोट एनएच पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान धुंडी मोड़ चनेड़ के समीप पुलिस टीम ने रोहित कुमार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 91 टैपेंटाडोल टैबलेट और 98 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।