चंबा-पठानकोट हाईवे पर बैकुंठ नगर के पास बस खराब होने से कड़ाके की ठंड में यात्रियों को झेलनी पड़ी दिक्कत चंबा-पठानकोट एनएच पर बैकुंठ नगर के समीप शन...
बनीखेत बैकुंठ नगर के पास NH पर बीच रास्ते में ही हांफ गई निगम की बस
चंबा-पठानकोट हाईवे पर बैकुंठ नगर के पास बस खराब होने से कड़ाके की ठंड में यात्रियों को झेलनी पड़ी दिक्कत
चंबा-पठानकोट एनएच पर बैकुंठ नगर के समीप शनिवार देर शाम परिवहन निगम की चंबा-दिल्ली रूट के बीच राह में हांफ जाने से मुसाफिरों को काफी मुश्किलें पेश आई। इसके चलते कड़ाके की ठंड में मुसाफिरों को करीब आधा घंटे तक ठिठुरना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद बस की तकनीकी खराबी ठीक न होने से दूसरी बस के जरिए मुसाफिरों को आगामी गंतव्य की ओर रवाना किया। जानकारी के अनुसार चंबा-दिल्ली रूट की बस बैकुंठनगर के पास अचानक तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई।
आधे घंटे के बाद चंबा-शिमला रूट की बस के जरिए मुसाफिरों ने आगामी सफर की पकड़ी राह
बस के चालक ने अपने स्तर पर तकनीकी खराबी को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। इस दौरान बस में सवार 20-25 मुसाफिर परेशान दिखे। बाद में चंबा-शिमला रूट की बस के जरिए मुसाफिरों ने आगामी सफर की राह पकड़ी। बताते चलें कि चंबा जिला के विभिन्न हिस्सों में रोजाना एचआरटीसी की बसों के बीच राह में खराब होना आम बात होकर रह गई है। इसके चलते लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। लोगों ने परिवहन निगम प्रबंधन से मांग उठाई है कि कार्यशाला में बसों को तकनीकी जांच में फिट होने के बाद ही रूट पर भेजा जाए। बहरहाल, चंबा-दिल्ली रूट की बस के बीच राह में हांफ जाने से मुसाफिरों को काफी दिक्कतें पेश आई।