पर्यटक नगरी डलहौजी में बर्फबारी की चाह लेकर पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई है। हालिया बर्फबारी के बाद डलहौजी की बर्फीली वादियां सैलानियों को मंत्रमुग्ध क...
चांदी की तरह चमक उठा डलहौजी, सैलानी ही सैलानी
पर्यटक नगरी डलहौजी में बर्फबारी की चाह लेकर पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई है। हालिया बर्फबारी के बाद डलहौजी की बर्फीली वादियां सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। बुधवार सुबह धूप खिलते ही पूरा क्षेत्र चांदी की तरह चमक उठा, जिसका पर्यटकों ने भरपूर आनंद लिया और मनमोहक नजारों को कैमरों में कैद किया।
दिन ढलने के साथ ही क्षेत्र में शीतलहर का असर और तेज हो गया। बीती रात हल्की बर्फ जमने से सडक़ों पर फिसलन बढ़ गई, जिससे सफर कुछ हद तक जोखिमभरा बना रहा। ऐसे में यातायात पुलिस के जवान मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे और पर्यटकों को एहतियात से वाहन चलाने, धीमी गति रखने तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करते नजर आए। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से भी मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।