डीएस ठाकुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी का लिया जायजा

विधायक डीएस ठाकुर ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, फीडबैक भी की हासिल डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी का निरीक्षण कर...

डीएस ठाकुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी का लिया जायजा

डीएस ठाकुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी का लिया जायजा

विधायक डीएस ठाकुर ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, फीडबैक भी की हासिल

डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विधायक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों का कुशलक्षेम भी पूछा। उन्होंने साथ ही मरीजों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी हासिल किया। इस मौके पर विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि पठानकोट एनएच पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को काफी दिक्कतें पेश आती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के समक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने के साथ ही मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने का मुददा सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि पहर स्वास्थ्य सेवाएं आरंभ करने का आग्रह भी किया जाएगा। उन्होंने वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों सहित अन्य सुविधाओं की कमी के चलते मरीजों को मंहगे खर्च पर बाहरी जगहों का रूख करना पडता है। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।