डलहौजी में लोक कलाकारों ने बांधा समां, पर्यटकों ने लगाए ठुमके

पीएम श्री प्राइमरी स्कूल डलहौजी के बच्चों ने सामूहिक नृत्य किया पेश  पर्यटन नगरी डलहौजी में चल रहे विंटर कार्निवल की छठी सांस्कृतिक संध्या पर...

डलहौजी में लोक कलाकारों ने बांधा समां, पर्यटकों ने लगाए ठुमके

डलहौजी में लोक कलाकारों ने बांधा समां, पर्यटकों ने लगाए ठुमके

पीएम श्री प्राइमरी स्कूल डलहौजी के बच्चों ने सामूहिक नृत्य किया पेश 

पर्यटन नगरी डलहौजी में चल रहे विंटर कार्निवल की छठी सांस्कृतिक संध्या पर मंगलवार को लोक कलाकारों ने समां बांधा। उन्होंने पहाड़ी और हिमाचली गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान पर्यटकों ने भी खूब ठुमके लगाए। सबसे पहले अनमोल ने मुसादा गायन प्रस्तुत किया। पीएम श्री प्राइमरी स्कूल डलहौजी के बच्चों ने सामूहिक नृत्य पेश किया। लोक कलाकार राहुल कुमार, सुरेखा, पंकज, सावन जरयाल, जोनी ठाकुर और जितेंद्र शर्मा ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसमें पर्यटकों को हिमाचली संस्कृति की झलक देखने को मिली। स्वयं सहायता समूहों की लगी प्रदर्शनी में पर्यटक खरीदारी भी करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर इस कार्निवल की झलकियां देखकर विभिन्न राज्यों के पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। इसके चलते होटलों में काफी तेजी के साथ पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।