अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास; जानें प्रक्रिया

मलला के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को अब पास के लिए आखिरी समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम...

अयोध्या:  रामलला के दर्शन होंगे और आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास; जानें प्रक्रिया

अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास; जानें प्रक्रिया

मलला के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को अब पास के लिए आखिरी समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास की व्यवस्था में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु दर्शन की तारीख से 90 दिन पहले तक पास के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही सामान्य श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पास की संख्या भी प्रतिदिन 975 से बढ़ाकर 2000 कर दी गई है।

नई व्यवस्था में सात चरणों में अग्रिम बुकिंग के साथ दर्शन के दिन तत्काल पास जारी करने का प्रावधान भी किया गया है। इससे श्रद्धालु अपनी यात्रा, रेल आरक्षण और ठहरने की व्यवस्था पहले से कर सकेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि ने सुगम दर्शन पास व्यवस्था को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (सेवानिवृत्त), आईटी विभाग और ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श के बाद नई व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रशासनिक निर्देश दिए गए हैं।
अभी तक सुगम दर्शन पास अधिकतम 15 दिन पहले उपलब्ध होते थे। नई व्यवस्था में यह अवधि बढ़ाकर 90 दिन कर दी गई है। पास एक साथ जारी करने के बजाय 90, 62, 30, 14, सात, तीन और एक दिन पहले के सात चरणों में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा दर्शन वाले दिन तत्काल पास जारी किए जाएंगे। अलग-अलग चरणों में पास उपलब्ध होने से श्रद्धालुओं को बुकिंग के लिए किसी एक निर्धारित समय पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ट्रस्ट ने ऑनलाइन पास की संख्या में भी दोगुने से अधिक की वृद्धि की है। सामान्य श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन उपलब्ध पासों की संख्या 975 से बढ़ाकर 2000 कर दी गई है। ट्रस्ट श्रद्धालुओं की मांग, बुकिंग की स्थिति और दर्शन व्यवस्था की समीक्षा करता रहेगा।
 

तकनीकी जांच के बाद मिलेगी अग्रिम पास की पुष्टि

नई व्यवस्था में ऑनलाइन बुकिंग के दुरुपयोग को रोकने के लिए सत्यापन आधारित प्रणाली भी विकसित की जा रही है। अग्रिम पास के लिए आवेदन करते ही उसकी तत्काल पुष्टि नहीं होगी। आवेदन के बाद तकनीकी सत्यापन किया जाएगा और सामान्यतः 24 से 48 घंटे के भीतर पास जारी करने संबंधी निर्णय की सूचना दी जाएगी। आवेदन जमा होना पास की पुष्टि नहीं माना जाएगा। इस प्रक्रिया से असामान्य और संदिग्ध बुकिंग गतिविधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। हालांकि, दर्शन वाले दिन जारी होने वाले तत्काल पास की पुष्टि तुरंत की जाएगी। उन पर 24 से 48 घंटे की प्रतीक्षा अवधि लागू नहीं होगी।