भारतीय एथलीट दीप्ति ने 400 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड के साथ जीता सोना

भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड जीता। उन्होंने 400 मीटर टी20 दौड़ की वूमंस कैटेगरी में यह मेडल अपने नाम किया। दीप्...

भारतीय एथलीट दीप्ति ने 400 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड के साथ जीता सोना

भारतीय एथलीट दीप्ति ने 400 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड के साथ जीता सोना

भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड जीता। उन्होंने 400 मीटर टी20 दौड़ की वूमंस कैटेगरी में यह मेडल अपने नाम किया। दीप्ति ने 56.36 सेकंड का समय निकालकर नया गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। दीप्ति ने लगातार दूसरी बार इस इवेंट का गोल्ड जीता है। उन्होंने 2022 में 56.59 सेकंड का समय लिया था। इस बार उन्होंने अपने समय में 0.23 सेकंड का सुधार किया। जापान की नीना कानो ने सिल्वर और अकारी काटो ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 23 साल की दीप्ति तेलंगाना की रहने वाली हैं।

वह 2 बार पैरा वल्र्ड चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 2024 में गोल्ड मेडल जीता था। वह इसी स्पर्धा में पैरालंपिक ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी हैं। टी20 कैटेगरी के खिलाडिय़ों को जानकारी समझने, ध्यान लगाने और रेस की योजना बनाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।