खज्जियार सूना, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

पर्यटन कारोबार से जुड़े छोटे-बड़े दुकानदार, होटल संचालक और टैक्सी चालक पर गहराया भारी संकट  मिनी स्विट्ज़रलैंड कहे जाने वाले खज्जियार में इस ब...

खज्जियार सूना, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

खज्जियार सूना, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

पर्यटन कारोबार से जुड़े छोटे-बड़े दुकानदार, होटल संचालक और टैक्सी चालक पर गहराया भारी संकट 

मिनी स्विट्ज़रलैंड कहे जाने वाले खज्जियार में इस बार पर्यटकों की चहल-पहल गायब है। सड़कें बार-बार भूस्खलन से अवरुद्ध होने के कारण पर्यटक यहां आने से बच रहे हैं। बारिश से हुए भारी नुकसान की तस्वीरें देखकर भी सैलानी पहाड़ों का रुख करने में हिचक रहे हैं। हर रविवार को झील मैदान में स्थानीय व बाहरी राज्यों से पर्यटकों की भीड़ रहती थी, लेकिन इस बार रविवार को गिने-चुने लोग ही पहुंचे। गेट से खज्जियार मार्ग और डलहौजी-खज्जियार सड़क यातायात के लिए खुली जरूर है, मगर लगातार भूस्खलन की आशंका से आवाजाही बेहद कम हो गई है। पर्यटन कारोबार से जुड़े छोटे-बड़े दुकानदार, होटल संचालक और टैक्सी चालक अब भारी संकट में हैं। उनका कहना है कि बरसात ने न सिर्फ सड़कों को, बल्कि उनके रोज़गार को भी रोक दिया है।