दो दिन की छुट्टी के बाद ओपीडी में लगीं लंबी कतारें

चंबा मेडिकल कॉलेज ओपीडी के बाहर चेकअप करवाने के लिए लगी लोगो की भीड़ दो दिन की छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। र...

दो दिन की छुट्टी के बाद ओपीडी में लगीं लंबी कतारें

दो दिन की छुट्टी के बाद ओपीडी में लगीं लंबी कतारें

चंबा मेडिकल कॉलेज ओपीडी के बाहर चेकअप करवाने के लिए लगी लोगो की भीड़

दो दिन की छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। रविवार और दिवाली के चलते ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। अब मंगलवार को सेवाएं शुरू हुई तो लोगों की कतारें लग गईं। पंजीकरण केंद्र में सबसे पहले मरीज अपनी पर्ची बनाने के लिए लाइनों में लगे। वहां से ओपीडी में स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचे। जहां पर भी काफी भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा भीड़ मेडिसन, हड्डी और बच्चों की ओपीडी में देखने को मिली। अन्य ओपीडी में भी मरीजों की सुबह से लेकर शाम तक आवाजाही लगी रही। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1,000 से अधिक मरीज पहुंचे। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि दो दिन के बाद ओपीडी खुलने पर मरीजों की काफी भीड़ रही। विशेषज्ञों ने सभी लोगों का स्वास्थ्य जांचा और जरूरी परामर्श दिए।