माय भारत चंबा ने युवाओं को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, प्राथमिक उपचार पर भी किया जागरूक

माय भारत चंबा की ओर से उत्कृष्ट संस्थान के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश...

माय भारत चंबा ने युवाओं को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, प्राथमिक उपचार पर भी किया जागरूक

माय भारत चंबा ने युवाओं को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, प्राथमिक उपचार पर भी किया जागरूक

माय भारत चंबा की ओर से उत्कृष्ट संस्थान के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से भार्गव शर्मा तथा डा. रोहन सिंह कंवर, डा. शुभम भारद्वाज और डा. दीक्षांत शर्मा ने व्याख्यान दिए। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, आपदा के दौरान त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया तथा आपातकालीन परिस्थितियों में घायलों की सहायता करने के आवश्यक तरीकों की जानकारी दी। वक्ताओं ने युवाओं को आपदा के समय धैर्य बनाए रखने, उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग करने और प्रशिक्षित तरीके से राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान जागरूकता, सतर्कता और सही जानकारी से जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को आपदा जोखिम न्यूनीकरण और सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।