डलहौजी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट एक महीने से बंद

ऑक्सीजन प्लांट की खराबी के कारण डलहौजी अस्पताल सहित अन्य नजदीकी अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति हुई प्रभावित सिविल अस्पताल डलहौजी में ला...

डलहौजी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट एक महीने से बंद

डलहौजी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट एक महीने से बंद

ऑक्सीजन प्लांट की खराबी के कारण डलहौजी अस्पताल सहित अन्य नजदीकी अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति हुई प्रभावित

सिविल अस्पताल डलहौजी में लाखों रुपये खर्च कर स्थापित किया ऑक्सीजन प्लांट एक महीने से तकनीकी खराबी के कारण बंद है, जिससे अस्पताल में और आसपास के क्षेत्रों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो रही है। यह ऑक्सीजन प्लांट, जो 24 घंटे में 80 सिलिंडर ऑक्सीजन का उत्पादन करने में सक्षम था, लेकिन प्लांट की खराबी के कारण न केवल अस्पताल में बल्कि अन्य नजदीकी अस्पतालों को भी ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट में आई तकनीकी खराबी

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के अंत में सरकार ने डलहौजी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को मंजूरी प्रदान की। इसके बाद लाखों खर्च कर डलहौजी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया। प्लांट स्थापित करने का मुख्य मकसद अस्पतालों में किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। बावजूद इसके डलहौजी सिविल अस्पताल में स्थित ऑक्सीजन प्लांट में वर्तमान समय में ऑक्सीजन तैयार नहीं हो पा रही है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी आई है। इसकी मरम्मत करवाने के लिए सरकार को 12 लाख रुपये का प्रस्ताव बना कर भेजा है। सरकार द्वारा अनुमति मिलने के बाद यह कार्य करवाया जाएगा।