बास्केटबाल प्रतियोगिता में पूबोवाल की टीम विजेता

जिला ऊना के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। चार दिवसी...

बास्केटबाल प्रतियोगिता में पूबोवाल की टीम विजेता

बास्केटबाल प्रतियोगिता में पूबोवाल की टीम विजेता

जिला ऊना के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले भर की 12 आईटीआई से करीब 300 प्रशिक्षु खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बास्केटबाल और वॉलीबाल के मुकाबलों में टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही।
पहले दिन की बास्केटबाल प्रतियोगिता के मुकाबले में आईटीआई पूबोवाल की टीम विजेता और आईटीआई ऊना की टीम उपविजेता रही। वहीं बैडमिंटन के एकल और युगल मुकाबलों में प्रतिभागियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में खेल भावना के साथ-साथ अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।