स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा की ओर से मंगलवार को जीएनएम स्कूल के सभागार मेडिकल कालेज चबा में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की मासिक स...
टीबी के लक्षण वाले मरीजों को जांच के लिए भेजें
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा की ओर से मंगलवार को जीएनएम स्कूल के सभागार मेडिकल कालेज चबा में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर जालम भारद्धाज ने की। उन्होंने डीबीटी के माध्यम से चंबा में टीबी के सभी मरीजों को सौ फीसदी निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ को सराहा। उन्होंने कहा कि सरकार द्धारा निर्धारित मानकों के अनुसार हिमाचल प्रदेश को टीबी मुक्त बनाना है, बैठक में पावर प्वाईंट प्रेजेंटेशन के जरिए सभी स्वास्थ्य खंड़ों का क्रमवार चल रहे कार्यक्रम जैसे की टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, एसएनसी सर्वे व निक्षय मित्र योजना पर चर्चा की गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि बैठक में जिले के हर टीबी रोगी के परिणाम में सुधार के लिए टीबी केस अधिसूचना और अन्य संकेतकों पर समीक्षा की गई तथा निर्देश दिए कि हर सीएचओ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी, सीएच, जिला अस्पताल तथा मेडिकल कालेज से टीबी के लक्ष्णों वाले मरीजों को टीबी की जांच के लिए स्वास्थ्य संस्थान में भेजा जाए। जहां सभावित रोगियों की टीबी के लिए जांच हो सके । जिला क्षय रोग अधिकारी डा. हरित पुरी ने कहा कि 24’7 स्वास्थ्य संस्थानों में दाखिल मरीजों की टीबी के लिए जांच भी की जा रही है. इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. कविता महाजन जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी ओर खंड़ों के एसटीएस व एसटीएलएस काउंसलर्स तथा फार्मेसी आफिसर्स आदि भी उपस्थित रहे।