नाबालिग ने अदालत में दर्ज करवाया बयान

याैन शोषण कर नाबालिग को गर्भवती करने के मामले में बुधवार को पीड़िता ने अदालत में बयान दर्ज करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने अ...

नाबालिग ने अदालत में दर्ज करवाया बयान

नाबालिग ने अदालत में दर्ज करवाया बयान

याैन शोषण कर नाबालिग को गर्भवती करने के मामले में बुधवार को पीड़िता ने अदालत में बयान दर्ज करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी योगराज निवासी मजोगा उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ बहला फुसला लेकर गया। जब उनकी बेटी कुछ माह के बाद वापस घर लौटी तो वह पेट में दर्द होने की बात कहने लगी। जब उसे मेडिकल काॅलेज लेकर गए तो पता लगा कि वह गर्भवती है। इस बीच प्रसव के दौरान उसने मरे हुए बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी पुलिस रिमांड पर है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें