खजियार की वादियां पर्यटकों की चहलकदमी से गुलजार

मैदानी इलाकों में गर्मी की तपिश बढऩे के साथ ही विश्वविख्यात पर्यटन स्थल खजियार की वादियां पर्यटकों की चहलकदमी से गुलजार हो उठी है। इस वीकेंड पर पड़ोसी...

खजियार की वादियां पर्यटकों की चहलकदमी से गुलजार

खजियार की वादियां पर्यटकों की चहलकदमी से गुलजार

मैदानी इलाकों में गर्मी की तपिश बढऩे के साथ ही विश्वविख्यात पर्यटन स्थल खजियार की वादियां पर्यटकों की चहलकदमी से गुलजार हो उठी है। इस वीकेंड पर पड़ोसी राज्य पंजाब से काफी तादाद में पर्यटक खजियार की हसीन वादियों में दो पल सुकुन के बिताने को पहुंचेे हैं। रविवार को चंबा शहर से भी काफी तादाद मेें लोगों ने खजियार पहुंचकर मौज मस्ती की। हालांकि इस दौरान डलहौजी-खजियार मार्ग पर बीच-बीच में ट्रैफिक जाम की समस्या से ही पर्यटकों को दो-चार होना पड़ा। खजियार में पर्यटकों की भीड़ उमडऩे के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस की टीम खजियार मैदान की रूटीन गश्त कर हुडदंगियों पर नजर रख रही है। पुलिस ने पर्यटकों व लोगों से आग्रह किया है कि सार्वजनिक जगह पर शराब का सेवन न करें। इसके साथ ही निर्धारित जगह ही वाहन पार्क करें ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा न हो।

पर्यटकों की आवाजाही बढने से खज्जियार के होटल कारोबारियों सहित मंझले दुकानदारों व रेहडी फडी वालों के मुरझाए चेहरों पर रौनक लौट आई है। कारोबारियों का कहना है कि आगामी दिनों में पर्यटकों की आमद ओर बढने से कारोबार के गति पकडने के उम्मीद जगी है। पर्यटन सीजन के शुरूआती दौर में ही खज्जियार की हसीन वादियों को निहारने के लिए पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार को खजियार मैदान से सटी पार्किग वाहनों से फुल रही। पंजाब सहित अन्य राज्यों से काफी तादाद में पर्यटक पारिवारिक सदस्यों संग खजियार पंहुचे है। इसके चलते रविवार को खजियार के मैदान में पर्यटकों की काफी भीड देखने को मिली। पर्यटकों ने खजियार मैदान में जमकर मस्ती की। देर शाम तक पर्यटकों व स्थानीय लोग खजियार के मैदान में चहलकदमी करते दिखे। खज्जियार का खुशनुमा मौसम पर्यटकों को काफी भा रहा है। पर्यटकों की आमद बढऩे से स्थानीय होटल कारोबारियों, ढाबा संचालक और मैदान में रेहड़ी फड़ी लगाकर आजीविका कमाने वाले लोगों के चेहरे काफी खिले दिखे।