तीन और विद्यार्थी पीलिया की चपेट में आए, फैलने की वजह अब भी रहस्य, एक छात्र पीजीआई रेफर

भोटा (हमीरपुर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में फैले पीलिया के मामले ने अब गंभीर रूप ले लिया है। एक छात्र की हालत बिगड़ने पर उसे एम्स...

तीन और विद्यार्थी पीलिया की चपेट में आए, फैलने की वजह अब भी रहस्य, एक छात्र पीजीआई रेफर

तीन और विद्यार्थी पीलिया की चपेट में आए, फैलने की वजह अब भी रहस्य, एक छात्र पीजीआई रेफर

भोटा (हमीरपुर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में फैले पीलिया के मामले ने अब गंभीर रूप ले लिया है। एक छात्र की हालत बिगड़ने पर उसे एम्स बिलासपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा है, जबकि स्कूल में तीन नए मामले आने से आंकड़ा बढ़कर 34 पहुंच गया है। हैरानी की बात यह है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी बीमारी फैलने की असली वजह सामने नहीं आ पाई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए पानी के सैंपल की रिपोर्ट अब तक लंबित है, जिससे पीलिया फैलने का कारण रहस्य बना हुआ है।

बीते शुक्रवार को स्कूल में सात विद्यार्थियों में पीलिया के लक्षण सामने आए थे। इसके बाद शनिवार को तीन, रविवार को नौ, सोमवार को चार, मंगलवार को आठ और बुधवार को तीन नए मामले सामने आने से स्कूल और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।
हालांकि सभी विद्यार्थियों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। जल शक्ति विभाग की ओर से स्कूल से लिया गया एक पानी का सैंपल ठीक पाया गया है, जबकि अन्य रिपोर्टों का इंतजार किया जा रहा है।
रिपोर्ट सामने न आने से बीमारी फैलने के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है। स्कूल में लगातार बढ़ते मामलों के बाद अभिभावकों में दहशत का माहौल है। कई अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से बच रहे हैं। बीमारी का स्रोत स्पष्ट न होने से चिंता और बढ़ गई है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें