डलहौजी में घटी पर्यटकों की चहल-पहल

प्राकृतिक आपदाओं की खबरों और असमंजस भरे मौसम के कारण पर्यटकों का आगमन हुआ कम मानसून सीजन के दौरान डलहौजी में वीकेंड पर उमडऩे वाली पर्यटकों की भीड़...

डलहौजी में घटी पर्यटकों की चहल-पहल

डलहौजी में घटी पर्यटकों की चहल-पहल

प्राकृतिक आपदाओं की खबरों और असमंजस भरे मौसम के कारण पर्यटकों का आगमन हुआ कम

मानसून सीजन के दौरान डलहौजी में वीकेंड पर उमडऩे वाली पर्यटकों की भीड़ भी कुछ ठहर सी गई है। प्राकृतिक आपदाओं की खबरों और असमंजस भरे मौसम के कारण पर्यटकों का आगमन कम हो गया है। डलहौजी में इन दिनों जो पर्यटक आ भी रहे हैं, वे भी ज्यादातर एक दिन की यात्रा कर रहे हैं या फिर शाम तक वापसी कर जाते हैं। स्थानीय होटल कारोबारियों की मानें तो इस समय डलहौजी में पर्यटकों का औसत ठहराव मात्र एक दिन से भी कम हो गया है। खासकर वीकेंड पर भी जहां पहले होटल एडवांस में फुल बुक होते थे, वहीं अब इक्का-दुक्का पर्यटक ही नजर आते हैं।

होटल और टैक्सी व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस स्थिति से हो रही निराशा

होटल और टैक्सी व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस स्थिति से निराशा हो रही है। होटल कारोबारियों में सूर्य बहल और राजेश ने बताया कि मानसून के चलते प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन और सडक़ बंद होने की घटनाओं का असर डलहौजी जैसे सुरक्षित क्षेत्रों पर भी पड़ा है। कई पर्यटक केवल दिनभर की यात्रा कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेकर लौटना पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही डलहौजी पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन आसपास के क्षेत्रों में आई आपदाओं की छाया यहां के पर्यटन पर भी पड़ रही है।