डलहौजी से रूठे पर्यटक, अब व्हाइट क्रिसमस की आस

कारोबारियों को उम्मीद है कि व्हाइट क्रिसमिस पर उनके कारोबार को मिलेगी संजीवनी  पर्यटन नगरी डलहौजी इन दिनों पर्यटकों की कमी से जूझ रही है। डलहौ...

डलहौजी से रूठे पर्यटक, अब व्हाइट क्रिसमस की आस

डलहौजी से रूठे पर्यटक, अब व्हाइट क्रिसमस की आस

कारोबारियों को उम्मीद है कि व्हाइट क्रिसमिस पर उनके कारोबार को मिलेगी संजीवनी 

पर्यटन नगरी डलहौजी इन दिनों पर्यटकों की कमी से जूझ रही है। डलहौजी में शुष्क सर्दी पड़ रही है। आसमान में बादल दिख रहे हैं, जिससे धूप से भी लोगों को वंचित रहना पड़ रहा है। अब कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार व्हाइट क्रिसमिस से उनके कारोबार को संजीवनी मिले। कारोबारियों के अनुसार दिसंबर और जनवरी में बर्फबारी देखने की चाह लेकर बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते थे, लेकिन इस बार बर्फबारी तो दूर की बात है बारिश भी नहीं देखने को मिल रही है। अक्तूबर के मध्य से यहां बारिश नहीं हुई है और दिसंबर में कंपकंपा देने वाली जो सर्दी होती थी, वैसी सर्दी भी नहीं है।

बर्फबारी से मंदी की मार झेल रहा पर्यटन व्यवसाय पकड़ सकता है रफ्तार 

पर्यटन व्यवसायी भी बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं, ताकि यहां का पर्यटन व्यवसाय रफ्तार पकड़ सके। इस वर्ष यहां का पर्यटन व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ है। वर्ष की शुरुआत पाकिस्तान के साथ तनाव के चलते गर्मियों का सीजन प्रभावित हुआ था और बारिश के मौसम में प्राकृतिक आपदा ने यहां के पर्यटन व्यवसाय को नुकसान पहुंचाया। अब सर्दियों का सीजन मंदी की मार झेल रहा है। वीकेंड पर यहां कुछ पर्यटक नजर आते हैं, लेकिन सप्ताह के शुरुआती दिनों में फिर से पर्यटकों की कमी खलने लगती है। क्रिसमिस और नए साल की पूर्व संध्या से पहले अगर यहां बर्फबारी होती है तो यहां पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। डलहौजी होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत मोनू का कहना है कि पर्यटन व्यवसायी आने वाले दिनों में बर्फबारी जरूरी है। इससे मंदी की मार झेल रहा पर्यटन व्यवसाय रफ्तार पकड़ सके।