बनीखेत में हर दिन लग रहा जाम, बढ़ी मुसीबत पठानकोट एनएच स्थित बनीखेत कस्बे में ट्रैफिक जाम की समस्या सरदर्द साबित होने लगी है। हालात यह है कि इस व्य...
बनीखेत में ट्रैफिक जाम बना सरदर्द गाडिय़ों की लग रहीं कतारें
बनीखेत में हर दिन लग रहा जाम, बढ़ी मुसीबत
पठानकोट एनएच स्थित बनीखेत कस्बे में ट्रैफिक जाम की समस्या सरदर्द साबित होने लगी है। हालात यह है कि इस व्यस्तम मार्ग पर दिन में कई दफा ट्रैफिक जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग रही है। इससे जहां कस्बे का कारोबार प्रभावित हो रहा है वहीं पैदल आवाजाही भी रिस्की होकर रह गई है। कस्बावासी संजय कुमार, राजकुमार, मनीष कुमार, सुरेश कुमार, दीप कुमार, पवन कुमार, मोनू, तिलकराज, सुरेंद्र कुमार व ओंकार आदि का कहना है कि टै्रफिक जाम के चलते बाजार में आवाजाही के दौरान हालात यह होकर रह गए हैं कि सावधानी हटी दुर्घटना हटी। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक जाम की समस्या जहां लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है वहीं वाहन चालकों व मुसाफिरों की भी मुश्किलें बढ़ा रही हैं।
पुलिस जवान की जल्द से जल्द करो तैनाती
उन्होंने बताया कि कस्बे में ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थाई हल हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती भी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि महज वीआईपी मूवेंट के दौरान ही पुलिस के जवान कस्बे में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखने में ड्यूटी करते दिखते हैं। अन्यथा पुलिस की कार्रवाई औचक्क निरीक्षण का चालान काटने तक ही सीमित होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में विंटर सीजन के दौरान बर्फबारी होने पर पर्यटकों की आमद बढऩे से यह समस्या ओर विकराल रूप धारण कर लेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द कस्बे के मेन बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए पुलिस जवान की तैनाती की जाए। इसके साथ ही आड़े-तिरछे वाहन खड़े करके ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए।