डलहौजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को नागरिक चिकित्सालय डलहौजी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान एसडीएम कार्यालय...

डलहौजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू

डलहौजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को नागरिक चिकित्सालय डलहौजी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान एसडीएम कार्यालय के समीप प्रेस कक्ष का भी उद्घाटन किया।
पठानिया ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में तीन वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं के विस्तार के साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित आवश्यक मशीनरी एवं उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है। जिले का उल्लेख करते हुए कहा कि तीन वर्षों के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत एवं सड़क नेटवर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। विस अध्यक्ष ने कहा कि नागरिक चिकित्सालय डलहौजी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों के साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 190 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष का इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज ने स्वागत किया।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें