चंबा में सजी सुरों की महफिल, अंकुश भारद्वाज के गीतों ने लूटी वाहवाही

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल फेम अंकुश भारद्धाज ने की। अंकुश भारद्धाज ने शानदार गायकी के जरिए दर्शकों का भरपूर मन...

चंबा में सजी सुरों की महफिल, अंकुश भारद्वाज के गीतों ने लूटी वाहवाही

चंबा में सजी सुरों की महफिल, अंकुश भारद्वाज के गीतों ने लूटी वाहवाही

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल फेम अंकुश भारद्धाज ने की। अंकुश भारद्धाज ने शानदार गायकी के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा अनुजा सूद ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। मिंजर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने मुख्यातिथि को शाल व टोपी पहनाकर और स्मृति चिंह देकर सम्मानित करने की रस्म अदा की। सांस्कृतिक संध्या के प्राइम टाइम में अंकुश भारद्धाज ने अभी न जाओ छोड के, चोरी किया रे, जो भेजी थी दुआ, सोना रे सोना समेत अन्य गीतों को गाकर समा बांधा।

इसके अलावा शिमला की नेहा दीक्षित ने शिव कैलाशों के वासी भजन से कार्यक्रम की शुुरूआत की। असके बाद ओम देवा तुम्ही से, होवे लालिए, इस मुजरे गीतों को पेश किया। शिमला के रिश्व सहोत्रा ने माए नी मेरिए, तेरे बिना नहीं जीना मर जाना, लगन लगी, तुम्हे दिल लगी भूल जानी पडेगी, जिने मेर दिल लुटेया, दिल चोरी साहडा हो गया गीतों से माहौल को यादगार बना दिया। मदन जालटा ने माला रे बालमा, दिलो रे बुटा, कुशल धवन ने तेरियां मोहब्बता ने मारी दिाा, आयां गोरिये मिंजरा रे मेले, चल सिब्बिए गधेरना जो जाना, चम्बा के उमेश ने आणा ओ शाम मुरारी, लाल तेरा साफा, मेरा गेहरा रंगाई दे रूमाल, खाना खाई ले मेरे सजना, चंबा वार की नदिंया पार, आज छतराडी, रूपणू पुहाला, भरमौर दियो छोकरियो, दिल सजना कने गीतों को गाया।

इससे पूर्व दोपहर बाद रोजाना की तरह कार्यक्रम की शुरूआत प्रताप चंद एंड पार्टी ने मुसाधा गायन के साथ की। इसके अलावा स्वास्तिका अहीर, अनुज कुमार, प्रवेश, कांति, विवेक, मंजु, मुनीश, विशाल, कानिया, हर्षिता, राजी, लक्की, जगदीश सोनी, इंद्रजीत ने प्रस्तुति दी। शिव कुमार एंड पार्टी ने कुंजडी मल्हार की प्रस्तुति दी।