चम्बा जिले के पल्यूर क्षेत्र में चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म की कोशिश

युवती चम्बा काॅलेज जा रही थी, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी चम्बा जिले के पल्यूर क्षेत्र में काॅलेज जा रही युवती के साथ चाकू की नोक पर छेड़छाड़ व दु...

चम्बा जिले के पल्यूर क्षेत्र में चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म की कोशिश

चम्बा जिले के पल्यूर क्षेत्र में चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म की कोशिश

युवती चम्बा काॅलेज जा रही थी, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी

चम्बा जिले के पल्यूर क्षेत्र में काॅलेज जा रही युवती के साथ चाकू की नोक पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लेने के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बुधवार सुबह पल्यूर क्षेत्र की एक युवती चम्बा काॅलेज जा रही थी। इस दौरान बीच राह में एक नकाबपोश युवक ने युवती को रोक लिया। युवक ने चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, लेकिन युवती कराटे के दांव पेच जानती थी। ऐसे में उसने अपना बचाव कर लिया था। 

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जारी

इस दौरान उसने आरोपी को दांतों से काट भी लिया था, जिसके चलते वह वहां भाग गया। इसके बाद युवती ने पुलिस थाना चम्बा में शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी थी। उधर, एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में आरोपी को सबूतों के आधार पर हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें