तेलका में भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन कल होगा

विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तेलका में आगामी 11 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा मंडल महामंत्र...

तेलका में भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन कल होगा

तेलका में भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन कल होगा

विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तेलका में आगामी 11 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा मंडल महामंत्री देस राज बसंत ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने के साथ-साथ प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों को उजागर करने का भी माध्यम बनेगा। नेता प्रतिपक्ष व सांसद इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनता को मौजूदा सरकार की नाकामियों से अवगत करवाएंगे। देस राज बसंत ने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और इसका श्रेय पार्टी के मेहनती व समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल देश के अधिकतर राज्यों में सत्ता में है, बल्कि बीते दस वर्षों से केंद्र में भी सशक्त सरकार दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पार्टी की ताकत को और मजबूती प्रदान करें।