धनतेरस पर खूब बरसी लक्ष्मी, सात करोड़ तक पहुंचा गहनों का कारोबार

चंबा। धनतेरस पर चंबा के बाजार में खूब धनवर्षा हुई। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोने-चांदी के आभूष...

धनतेरस पर खूब बरसी लक्ष्मी, सात करोड़ तक पहुंचा गहनों का कारोबार

धनतेरस पर खूब बरसी लक्ष्मी, सात करोड़ तक पहुंचा गहनों का कारोबार

चंबा। धनतेरस पर चंबा के बाजार में खूब धनवर्षा हुई। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सोने-चांदी के आभूषणों और बर्तनों की दुकानों पर दिनभर रौनक रही तो दोपहिया और चौपहिया वाहनों के शोरूम में भी खरीदारों की आवाजाही लगी रही। नवरात्रों के दौरान कारोबार की धीमी रफ्तार से मायूस दुकानदारों को धनतेरस पर अच्छी बिक्री ने राहत दी। कारोबारियों के अनुसार त्योहार पर ग्राहकों का उत्साह पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहा।
जिले में आभूषण कारोबार का आंकड़ा करीब सात करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। स्वर्णकार संघ के पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार सम्मी ने बताया कि इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले आभूषणों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। ग्राहकों ने सोने और चांदी के गहनों की खूब खरीदारी की। दुकानदार निखिल महाजन और मयूर महाजन ने भी धनतेरस पर अच्छे कारोबार की बात कही। उधर, चंबा, बनीखेत, सिहुंता और चुवाड़ी के व्यापार मंडल प्रधानों के अनुसार इन बाजारों में करीब पांच करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहकों ने परंपरा के अनुसार खरीदारी की।

300 दोपहिया और 150 चौपहिया वाहन बिके
धनतेरस पर वाहन बाजार में भी खूब रौनक रही। शाह हीरो के प्रबंध निदेशक दानिश अली शाह और साहिल होंडा के प्रतिनिधियों के अनुसार जिले में करीब 300 दोपहिया वाहन बिके। वहीं, चौपहिया वाहन शोरूम संचालकों संजय पठानिया, अनूप शर्मा और शुभम राणा ने बताया कि धनतेरस पर उनके शोरूम से करीब 150 वाहनों की बिक्री हुई। शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने के लिए कई लोग परिवार सहित शोरूम पहुंचे। कारोबारियों को दीपावली तक बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें