मकान को भी भारी नुकसान, दूर खेतों में जा गिरी चादरें भजौतरा के खडक़ोटा गांव में शुक्रवार सवेरे तूफान से छत उडऩे से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी...
भजौतरा के खडक़ोटा में तूफान से घर की उड़ी छत
मकान को भी भारी नुकसान, दूर खेतों में जा गिरी चादरें
भजौतरा के खडक़ोटा गांव में शुक्रवार सवेरे तूफान से छत उडऩे से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार खडक़ोटा गांव के दर्शन कुमार पुत्र सोभिया राम के घर की चादरें व लकड़ी की छत शुक्रवार सुबह आए तूफान से उडक़र दूर खेतों में जा गिरी। गनीमत यह रहा कि घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। अन्यथा जानमाल का नुकसान की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। प्रभावित मकान मालिक की ओर से घटना की सूचना ग्राम पंचायत प्रधान को दे दी गई है। उधर, ग्राम पंचायत भजौतरा की प्रधान नीना कपूर ने बताया कि शुक्रवार को सुबह आए तूफान से खडक़ोटा के दर्शन कुमार के घर की छत उड़ जाने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इसका मौका करने के पश्चात हल्का पटवारी को सूचित कर दिया गया है।