मेडिकल कॉलेज में बिना अनुमति के फोटो खींचने, वीडियो बनाने पर रोक

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में अब बिना अनुमति अस्पताल के भीतर फोटो खींचने और वीडियो बनाने पर रोक लगा दी गई है। प्रबंधन ने निजी सुरक्षा...

मेडिकल कॉलेज में बिना अनुमति के फोटो खींचने, वीडियो बनाने पर रोक

मेडिकल कॉलेज में बिना अनुमति के फोटो खींचने, वीडियो बनाने पर रोक

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में अब बिना अनुमति अस्पताल के भीतर फोटो खींचने और वीडियो बनाने पर रोक लगा दी गई है। प्रबंधन ने निजी सुरक्षा कर्मियों को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने और बिना अनुमति फोटो खींचने और वीडियो बनाने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। प्रबंधन के अनुसार पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पेज चलाने वाले लोग उन वार्डों में जाकर वीडियोग्राफी कर रहे थे, जहां आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है। कुछ दिन पहले एक महिला और पुरुष की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला मरीज ने शिकायत भी दर्ज करवाई थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि मरीजों की सुरक्षा और निजता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। बिना अनुमति मरीज या अस्पताल की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं की जा सकती। किसी को कोई शिकायत या आपत्ति है तो वह प्रबंधन के पास आकर उसका समाधान करवा सकता है।