मकान की छत पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा परिवार

सिहुंता तहसील के तहत थुलेल पंचायत के वार्ड नंबर-3 निवासी निर्मला देवी पत्नी प्रकाश चंद राणा के मकान की छत पर बुधवार रात आए अंधड़ से साथ लगता पेड़ उखड़ क...

मकान की छत पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा परिवार

मकान की छत पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा परिवार

सिहुंता तहसील के तहत थुलेल पंचायत के वार्ड नंबर-3 निवासी निर्मला देवी पत्नी प्रकाश चंद राणा के मकान की छत पर बुधवार रात आए अंधड़ से साथ लगता पेड़ उखड़ कर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे मकान के लेंटर का छज्जा टूट गया है। साथ ही दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब निर्मला देवी का पूरा परिवार घर के अंदर था। गनीमत ये रही कि परिवार के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई है। पीड़ित परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। वीरवार सुबह पंचायत प्रधान कुलदीप कौशल, उपप्रधान रंजीत सिंह और वार्ड पंच संतोष देवी के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। पंचायत प्रधान ने तहसीलदार और पटवारी को भी घटना की सूचना दे दी है। पीड़िता ने बताया कि परिवार का बड़ी मुश्किल से गुजर-बसर हो रहा था। छह माह पहले ही उसके दामाद ओ

पंचायत प्रधान कुलदीप कौशल ने भी सरकार और प्रशासन से परिवार को फौरी राहत प्रदान करने के साथ ही आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है।म प्रकाश का निधन हो चुका है। उसके साथ उसकी बेटी और दो नातियां उसी के साथ रहती हैं। अब मकान भी छत पर पेड़ गिरने से असुरक्षित हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग उठाई है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें