नाहन हिंसा मामले में 12 लोग गिरफ्तार, गेट लगाने को लेकर हुआ था विवाद

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के नाहन शहर में गेट लगाने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया...

नाहन हिंसा मामले में 12 लोग गिरफ्तार, गेट लगाने को लेकर हुआ था विवाद

नाहन हिंसा मामले में 12 लोग गिरफ्तार, गेट लगाने को लेकर हुआ था विवाद

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के नाहन शहर में गेट लगाने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार शाम को दोनों पक्षों से संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए सदर थाना नाहन बुलाया था। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए लोगों पर घटना के दौरान शांति भंग करने का आरोप है। पुलिस अब घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों की पहचान करने में भी जुटी है।  पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस थाना सदर नाहन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 132 और 324 (4) तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

एसपी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान मंगलवार शाम को दोनों पक्षों से संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। जांच के आधार पर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर घटना के दौरान सबसे अधिक शांति भंग करने का आरोप है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई वस्तुओं की बरामदगी भी करेगी। उन्होंने बताया कि घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है, जिससे मामले में उनकी भूमिका का पता लगाया जा सके। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। एसपी स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें