विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायका पक्ष का आरोप- हत्या हुई

थुरल (कांगड़ा)। थुरल क्षेत्र की धमणलाहड़ पंचायत के ढौरयां दा लाहड़ गांव में बुधवार रात 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रानी देवी का...

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायका पक्ष का आरोप- हत्या हुई

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायका पक्ष का आरोप- हत्या हुई

थुरल (कांगड़ा)। थुरल क्षेत्र की धमणलाहड़ पंचायत के ढौरयां दा लाहड़ गांव में बुधवार रात 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रानी देवी का शव कमरे में पंखे से लटके दुपट्टे के साथ मिला।


मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  पुलिस के अनुसार रानी देवी की शादी करीब चार साल पहले मनजीत सिंह से हुई थी। उसका दो साल का बेटा है। रानी के भाई नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह पति के साथ भवारना से घर लौटी थी।

इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई है। रात करीब 10:15 बजे उन्हें रानी की मौत की सूचना मिली। वह वीरवार सुबह करीब 4 बजे परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो रानी देवी कमरे में मृत पड़ी थी और पंखे से दुपट्टा लटका हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष पहले भी रानी देवी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था।
इस संबंध में पंचायत में शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। इसके बावजूद दोबारा प्रताड़ित करने और पैसों की मांग करने का आरोप लगाया गया है।
मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसका पति कोई काम नहीं करता था और शराब पीने का आदी था। सूचना मिलने पर पुलिस थाना भवारना और पुलिस चौकी थुरल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पति, सास और ससुर को हिरासत में लिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।