राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में सोमवार को सलूणी जोन की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। एसडीएम सलूणी सुरेंद्र कटोच ने मुख्यातिथि के...
तेलका में 32 स्कूल; 398 खिलाड़ी, ट्राफी के लिए होगी टक्कर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में सोमवार को सलूणी जोन की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। एसडीएम सलूणी सुरेंद्र कटोच ने मुख्यातिथि के रूप में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने ध्वजारोहण करने के साथ छात्र खिलाडिय़ों के मार्चपास्ट की सलामी ली। प्रधानाचार्य संजय शर्मा, जोन एक व दो के प्रभारी वीर सिंह राणा व प्रहलाद कुमार तथा खेलकूद प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
सुरेंद्र कटोच ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संदेश दिया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सलूणी जोन की 32 पाठशालाओं के 398 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, कुश्ती, बैडमिंटन और शतरंज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाएंगे। समापन समारोह में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होकर विजेता व उपविजेता टीमों और खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करेंगी।