पंचायत समिति सलूणी की पहली बैठक गुरुवार को मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष छाया देवी ने की। बैठक में डलहौजी के विधायक डीएस...
सलूणी में 60 लाख का बजट पास, नाग जातर मेले को जिला स्तरीय दर्जे की मांग
पंचायत समिति सलूणी की पहली बैठक गुरुवार को मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष छाया देवी ने की। बैठक में डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर विशेष तौर से मौजूद रहे। बैठक दौरान 16वें वित्तायोग के 60 लाख के विकास कार्यों का बजट पास किया गया। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं बारे अवगत करवाया। बैठक में ध्वनि मत से यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि नाग जातर मेला सलूणी को जिलास्तरीय घोषित किया जाए।
साथ ही प्रशासन के अधीन इस मेले का आयोजन किया जाए ताकि ऐतिहासिक संस्कृति का संरक्षण हो सके। बैठक में ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष छाया देवी ने कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को लेकर सदस्य अपना एजेंडा तैयार करें। ताकि इन विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा सके बैठक में खंड विकास अधिकारी सलूणी कंवर सिंह, पीआई दर्शन सिंह ठाकुर, समिति उपाध्यक्ष मदन ठाकुर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया।