थुलेल में अंडर-19 कन्या खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रविवार को भटियात जोन के तहत तीन दिवसीय अंडर 19 कन्या-खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्...

थुलेल में अंडर-19 कन्या खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

थुलेल में अंडर-19 कन्या खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रविवार को भटियात जोन के तहत तीन दिवसीय अंडर 19 कन्या-खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल के परिसर में किया। उन्होंन खिलाडिय़ों के मार्च पास्ट की सलामी लेकर तथा ध्वज फहराकर खेलकूद-प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । कुलदीप सिंह पठानिया ने खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ विविध आयामी गतिविधियां व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें खेलों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेना चाहिए। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता बढाने के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में चंबा जिला के विभिन्न क्षेत्रों की तुलना में भटियात विधानसभा क्षेत्र का सडक घनत्व 99.01 प्रतिशत है। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रारंभिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा वर्ग के खिलाडियों की डाइट मनी में समानता लाने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाकर खिलाडिय़ों के हित में उचित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल को प्रदेश सरकार द्धारा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में स्तरोन्नत के अंतर्गत ढांचा गत व्यवस्थाएं सुदृढ करने के लिए टोकन बजट के रूप में एक करोड़ रूपए की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। आने वाले समय में विद्यालय के लिए अत्याधुनिक भवन का निर्माण करने के साथ डे-बोर्डिंग स्कूल के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान विद्यालय परिसर में जिम स्थापना के लिए 50 हजार की धनराशि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। इस दौरान उपनिदेशक स्कूल शिक्षा एवं खेलकूद आयोजन समिति द्धारा शाल-टोपी एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बटट, जिला परिषद सदस्य कुसुम लता, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, उप पुलिस अधीक्षक मयंक शर्मा, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, वनमंडलाधिकारी डा. कुलदीप जमवाल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।