चंबा-पठानकोट एनएच पर ट्रक से टकराकर लुढक़ी बस

पठानकोट-चंबा एनएच स्थित बनीखेत बाजार में हरक मोड़ के पास सोमवार को पंजाब रोडवेज की बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गनीमत...

चंबा-पठानकोट एनएच पर ट्रक से टकराकर लुढक़ी बस

चंबा-पठानकोट एनएच पर ट्रक से टकराकर लुढक़ी बस

पठानकोट-चंबा एनएच स्थित बनीखेत बाजार में हरक मोड़ के पास सोमवार को पंजाब रोडवेज की बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गनीमत रही कि बस ओवरटेक कर रहे ट्रक से टकराकर रुक गई। यदि बस नहीं रुकती तो पीछे की ओर लुढक़ते हुए पैदल राहगीरों और सडक़ किनारे स्थित दुकानों को चपेट में ले सकती थी। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पठानकोट से चंबा जा रही पंजाब रोडवेज की बस हरक सिंह मोड़ के पास पहुंची तो अचानक ब्रेक का प्रेशर डाउन हो गया। इससे बस पीछे की ओर लुढक़ने लगी।

इसी दौरान बस को ओवरटेक कर रहा ट्रक उसकी चपेट में आ गया और बस ट्रक से टकराकर रुक गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। तकनीकी खराबी के कारण बस तीखे मोड़ पर घंटों खड़ी रही, जिससे एनएच पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बस में सवार यात्रियों अनूप कुमार, नीरज कुमार, लक्ष्मण सिंह, सरोज देवी, निक्का राम और सुलेखा ने बताया कि यदि बस समय रहते नहीं रुकती तो वह पीछे की ओर लुढक़ते हुए पैदल चल रहे लोगों और सडक़ किनारे की दुकानों को अपनी चपेट में ले सकती थी। इससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।