विद्युत बोर्ड पैंशनर्ज फोरम इकाई सुंडला की मासिक बैठक गुरूवार को लोक निर्माण विभाग के कोटी स्थित विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के उपप्रध...
पेंशनरों का सब्र टूटा, बैठक कर बोर्ड प्रबंधन को दी आंदोलन की चेतावनी
विद्युत बोर्ड पैंशनर्ज फोरम इकाई सुंडला की मासिक बैठक गुरूवार को लोक निर्माण विभाग के कोटी स्थित विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के उपप्रधान देसराज ठाकुर ने की। बैठक में राज्य विद्युत बोर्ड पैंशनर्ज फो रम के मुख्य संगठन सचिव एवं महासचिव नरसिंह रावत ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। नर सिंह रावत ने कहा कि पैंशनरों की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर बोर्ड अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना को 11 जून, 25 जून और 10 अगस्त को पत्र भेजकर बैठक के लिए समय मांगा गया, लेकिन अभी तक बैठक की तिथि तय नहीं की गई है। इससे प्रदेशभर के पैंशनरों में रोष बढता जा रहा है।
न्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान देने के बजाय पैंशनरों को लगातार उपेक्षा, आश्वासनों और विलंब का सामना करना पड रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य पदाधिकारियों की बैठक 29 अगस्त को हमीरपुर में प्रदेशाध्यक्ष ई. गुप्ता की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बोर्ड प्रबंधन द्वारा बार-बार अनुरोध के बावजूद बैठक के लिए सकारात्मक पहल न करने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक निर्णय लिया कि यदि बोर्ड प्रबंधन ने पैंशनरों की मांगों की लगातार अनदेखी जारी रखी तो आने वाले समय में आंदोलन को व्यापक स्तर पर तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी बोर्ड प्रबंधन की होगी।