मैहला से अगले पड़ाव के लिए निकली छड़ी यात्रा

मणिमहेश यात्रा के तहत दशनामी अखाड़ा से निकली छड़ी यात्रा मैहला में एक रात का ठहराव करने के बाद अगले पड़ाव राख के लिए रवाना हुई। सोमवार सुबह पूजा-अर्चन...

मैहला से अगले पड़ाव के लिए निकली छड़ी यात्रा

मैहला से अगले पड़ाव के लिए निकली छड़ी यात्रा

मणिमहेश यात्रा के तहत दशनामी अखाड़ा से निकली छड़ी यात्रा मैहला में एक रात का ठहराव करने के बाद अगले पड़ाव राख के लिए रवाना हुई। सोमवार सुबह पूजा-अर्चना की गई।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने साधु-संतों का स्वागत किया और उनके लिए भोजन आदि की व्यवस्था की। छड़ी यात्रा के दौरान क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए।