गाजियाबाद से रोहतांग घूमने आए युवक की मौत, फोटो खिंचवाते समय ढांक से गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा

पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे की सैर पर आया गाजियाबाद का एक छात्र फोटो खिंचवाते समय ढांक से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा रोहतांग से ग्राम्फू...

गाजियाबाद से रोहतांग घूमने आए युवक की मौत, फोटो खिंचवाते समय ढांक से गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा

गाजियाबाद से रोहतांग घूमने आए युवक की मौत, फोटो खिंचवाते समय ढांक से गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा

पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे की सैर पर आया गाजियाबाद का एक छात्र फोटो खिंचवाते समय ढांक से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा रोहतांग से ग्राम्फू की तरफ जाते समय हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से आया छात्र रोहतांग दर्रे की सैर कर रहा था। इसी दौरान वह फोटो खिंचवाने लगा और अचानक ढांक से नीचे गिरकर हादसे का शिकार हो गया। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग घूमने आए गाजियाबाद के एक पर्यटक छात्र की मौत होने की सूचना मिली है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक छात्र फोटो खिंचवाते समय ढांक से गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।