नौकरी की चाह में 105 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा

बनीखेत /चुराह (चंबा)। बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की ओर से संचालित बट्ट आईटीआई खुशनगरी (तीसा) और बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में बुधवार को निजी कंपनी के म...

नौकरी की चाह में 105 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा

नौकरी की चाह में 105 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा

बनीखेत /चुराह (चंबा)। बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की ओर से संचालित बट्ट आईटीआई खुशनगरी (तीसा) और बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में बुधवार को निजी कंपनी के माध्यम से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव हुई।

प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली गई जिसमें दोनों संस्थानों से 105 अभ्यर्थी शामिल हुए। बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में 50 और बट्ट आईटीआई खुशनगरी में 55 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। प्लेसमेंट ड्राइव में मोटर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मेटल, सीओई (ऑटोमोबाइल), इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, टूल एंड डाई और पीपीओ सहित विभिन्न ट्रेडों के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मौखिक परीक्षा वीरवार को राजकीय आईटीआई चंबा में आयोजित होगी। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को गुजरात स्थित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के संयंत्र में नियुक्ति दी जाएगी।