हिमाचल में 14 प्रिंसिपलों को डिप्टी डायरेक्टर बनाया, सरकार ने जारी किए आदेश; देखें पूरी सूची

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 प्रिंसिपलों को डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन के पद पर तैनात किया है। शिक्षा व...

हिमाचल में 14 प्रिंसिपलों को डिप्टी डायरेक्टर बनाया, सरकार ने जारी किए आदेश; देखें पूरी सूची

हिमाचल में 14 प्रिंसिपलों को डिप्टी डायरेक्टर बनाया, सरकार ने जारी किए आदेश; देखें पूरी सूची

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 प्रिंसिपलों को डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन के पद पर तैनात किया है। शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों को विभिन्न जिलों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले के अंतिम फैसले के अधीन रहेंगी।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 प्रिंसिपलों को उनके वर्तमान वेतनमान में डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन के पद पर तैनात किया है। शिक्षा विभाग के सचिव राकेश कंवर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।


अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि सभी प्लेसमेंट सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) (सिविल) संख्या 26276/2024, लेखराज एवं अन्य बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार एवं अन्य के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगे। न्यायालय के अंतिम फैसले के अनुरूप ही इन नियुक्तियों की आगे की वैधानिक स्थिति तय होगी।