पंचायत कुरैणा के तहत उधेई और घर्जीलू गांव में बिजली गिरने से चार परिवारों की 15 भैंसों की मौत हो गई। प्रभावित एडीएम अमित मेहरा से मिले। उन्होंने कहा क...
घर्जीलू गांव में बिजली गिरने से 15 भैंसों की मौत
पंचायत कुरैणा के तहत उधेई और घर्जीलू गांव में बिजली गिरने से चार परिवारों की 15 भैंसों की मौत हो गई। प्रभावित एडीएम अमित मेहरा से मिले। उन्होंने कहा कि यह घटना 13 अगस्त को हुई थी।
पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर प्राकृतिक आपदा के तहत आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
प्रभावित परिवारों के अनुसार 13 अगस्त को क्षेत्र में भारी बारिश और खराब मौसम के दौरान अचानक बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से हनीफ पुत्र अलफ दीन, शमाऊन पुत्र अलफ दीन, याकूब पुत्र अलफ दीन और युसुफ पुत्र अलफ दीन की 15 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। भैंसें इन परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन थीं। पशुओं की मौत से परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग या संबंधित अधिकारियों के माध्यम से मौके का निरीक्षण करवाकर नुकसान का आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि अचानक आई प्राकृतिक आपदा से परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के तहत मृत पशुओं के एवज में उचित आर्थिक सहायता और राहत राशि प्रदान की जा।