शिमला में परिजनों के नंबर ब्लॉक कर 16 वर्षीय किशोर घर से गायब

प्रदेश में नाबालिगों के घर से लापता होने की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। कई मामलों में बच्चे बिना किसी जानकारी के घर छोड़ देते हैं, जिससे परि...

शिमला में परिजनों के नंबर ब्लॉक कर 16 वर्षीय किशोर घर से गायब

शिमला में परिजनों के नंबर ब्लॉक कर 16 वर्षीय किशोर घर से गायब

प्रदेश में नाबालिगों के घर से लापता होने की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। कई मामलों में बच्चे बिना किसी जानकारी के घर छोड़ देते हैं, जिससे परिवार और पुलिस के सामने उन्हें तलाशना बड़ी चुनौती बन जाता है। जिला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां 16 वर्षीय किशोर अचानक घर से लापता हो गया। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार वह गत चार फरवरी को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला गई थीं और पांच फरवरी को वापस लौटीं तो उनका बेटा घर पर नहीं मिला।

आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने जब किशोर के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो पता चला कि उसने परिवार के मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए थे, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस संबंध में थाना कुमारसैन में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस किशोर की तलाश कर रही है।

कुल्लू के सौर में डांटने पर घर छोडक़र चला गया नाबालिग

कुल्लू। जिला कुल्लू के सौर का नाबलिग युवक लापता हो गया है। युवक के पिता ने पुलिस थाना कुल्लू में रपट दर्ज करवाई। कुल्लू थाना के अंतर्गत शिकायतकर्ता दोत राम निवासी गांव सौर ने बताया कि उसका बेटा पीयुष जो अभी 16 वर्ष का है तथा जमा एक में पढ़ रहा है, लापता हो गया है। पिछले 15-16 दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। उसके पास एक मोबाइल फोन मिलने पर डांट दिया था, जिसके उपरांत इसका छह फरवरी को वह बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चला गया है।