चंबा ने 206 अभ्यर्थियों ने दिया टेट

 हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को जेबीटी टेट का आयोजन किया गया।। परीक्षा में 224 में से 206 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया जबकि 18 अभ्यर...

चंबा ने 206 अभ्यर्थियों ने दिया टेट

चंबा ने 206 अभ्यर्थियों ने दिया टेट

 हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को जेबीटी टेट का आयोजन किया गया।। परीक्षा में 224 में से 206 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया जबकि 18 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

टेट का आयोजन 2 चरणों में किया गया। परीक्षा केंद्रों में स्टाफ की तैनाती के अलावा सीसीटीवी कैमरे की तीसरी आंख का पहरा भी रहा। परीक्षा के बेहतर आयोजन को लेकर पाठशाला प्रबंधन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। परीक्षा में जाने से पूर्व सभी के मोबाइल बाहर रखवाए गए। परीक्षा के बाद मोबाइल फोन सीरियल नंबर के अनुसार वापस किए गए। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि परीक्षा का स्टाफ के सहयोग से सफल संचालन किया गया।