Una: 4 लोकसभा और 3 राज्यसभा भाजपा सांसदों की नहीं है रीढ़ की हड्डी : विक्रमादित्य

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा के लोकसभा में 4 और राज्यसभा में 3 सांसद हैं, लेकिन उनकी रीढ़ की हड्डी ही नहीं है। ऊना पहुंचे पीडब...

Una: 4 लोकसभा और 3 राज्यसभा भाजपा सांसदों की नहीं है रीढ़ की हड्डी : विक्रमादित्य

Una: 4 लोकसभा और 3 राज्यसभा भाजपा सांसदों की नहीं है रीढ़ की हड्डी : विक्रमादित्य

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा के लोकसभा में 4 और राज्यसभा में 3 सांसद हैं, लेकिन उनकी रीढ़ की हड्डी ही नहीं है। ऊना पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सांसद रीढ़ की हड्डी दिखाएं और जो फैसला केंद्र सरकार ने राजस्व घाटा अनुदान बंद करने का किया है, उस फैसले के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि यह विषय किसी दल या नेता का नहीं बल्कि हिमाचल और हिमाचलियत का है। नेता तो बदले जाएंगे, लेकिन मुद्दे नहीं बदलेंगे। हिमाचल की जनता आने वाले समय में इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आंकड़ों के हिसाब से 50,000 करोड़ का नुक्सान हुआ है। यह चिंता का विषय है। इस मामले पर कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है और विशेष सत्र भी आयोजित किया जा रहा है।

राज्यसभा के चुनाव के विषय में एक सवाल के जवाब में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पीछे जो हुआ सो हुआ, उस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेेंगे। यह एक चुनाव नहीं बल्कि एक नॉमिनेशन होता है और उसी दल से चुना जाता है, जिसकी सरकार यानी बहुमत होता है। कांग्रेस का बहुमत है और हाईकमान किसी एक व्यक्ति के नाम पर मोहर लगाएगा। मुख्यमंत्री की अगुवाई में सभी विधायक फैसला करेंगे।