हमीरपुर में मनाया जाएगा 79वां हिमाचल दिवस

हमीरपुर। 79वां हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक...

हमीरपुर में मनाया जाएगा 79वां हिमाचल दिवस

हमीरपुर में मनाया जाएगा 79वां हिमाचल दिवस

हमीरपुर। 79वां हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त ने हमीर भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड, पुलिस, होमगार्ड्स और अन्य विभागों के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि समारोह में आयोजित होने वाली भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के अलावा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स व अन्य टुकड़ियां भी भाग लेंगी। संबंधित पुलिस अधिकारी परेड की रिहर्सल जल्द शुरू करवाएं।
समारोह में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के लिए भी उपायुक्त ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। बैठक में एडीसी अभिषेक गर्ग, एएसपी राजेश कुमार, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, एसी टू डीसी चिराग शर्मा, आरटीओ अंकुश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें