196 लोगों की मौत, 944 करोड़ का नुकसान, हिमाचल में मॉनसून से तबाही, भरमौर में फ्लैश फ्लड से पुल बहा, 50 श्रद्धालु रेस्क्यू

हिमाचल प्रदेश में मानसून से नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदेश में प्राकृतिक आपदा और सड़क हादसों के कारण अब तक 196 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें 8...

196 लोगों की मौत, 944 करोड़ का नुकसान, हिमाचल में मॉनसून से तबाही, भरमौर में फ्लैश फ्लड से पुल बहा, 50 श्रद्धालु रेस्क्यू

196 लोगों की मौत, 944 करोड़ का नुकसान, हिमाचल में मॉनसून से तबाही, भरमौर में फ्लैश फ्लड से पुल बहा, 50 श्रद्धालु रेस्क्यू

हिमाचल प्रदेश में मानसून से नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदेश में प्राकृतिक आपदा और सड़क हादसों के कारण अब तक 196 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें 80 लोगों की जान प्राकृतिक आपदाओं और 116 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सोमवार शाम 6 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक 299 लोग घायल हुए हैं, जबकि  1 व्यक्ति अभी भी लापता है.

 

सोमवार को चम्बा जिले के भरमौर की ग्राम पंचायत बलोठ के गांव 84 चला में भारी बारिश के बाद आए तेज सैलाब ने श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया लोहे का पुल बहा दिया. साथ ही पैदल रास्ता भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसके चलते मां भगवती खुन्डी वाली के दर्शनों के लिए जा रहे करीब 40 से 50 श्रद्धालु रास्ते में फंस गए. सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान पवन शर्मा स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे.

स्थानीय लोगों ने लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित दूसरी तरफ पहुंचाया. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. इन दिनों श्रद्धालु करीब 35 से 40 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर माता के मंदिर पहुंच रहे हैं. मार्ग बाधित होने से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुल और रास्ते को जल्द बहाल करने की मांग की है.