मिलावटखोरों पर शिकंजा… साढ़े चार क्विंटल मिठाई नष्ट

रक्षाबंधन और त्योहारी सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चंबा ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को सहायक आयुक्त दीपक आनंद की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चंबा-पठानकोट एनएच पर नाकाबंदी कर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान पड़ोसी राज्य पंजाब से आ रही...

Chamba | Ordinary | 28 Aug 2026 | 83 Views

पहाड़ी दरकने से दो घंटे तक थमी रही बघेईगढ़-चांजू मार्ग की रफ्तार

उपमंडल में बरसात के बीच पहाड़ी दरकने से बघेईगढ़-चांजू सड़क मार्ग पर करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। खल्ली गांव के समीप वीरवार सुबह करीब छह बजे अचानक पहाड़ी दरक गई। भारी मात्रा में मलबा और बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इससे चांजू और दे...

Chamba | Ordinary | 28 Aug 2026 | 93 Views

डिमांड आएगी तो दौड़ेंगी बसें, वरना मणिमहेश यात्री करें इंतजार

मणिमहेश यात्रा शुरू हो चुकी है। चंबा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आने वाले दिनों में यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ यात्रियों का दबाव भी बढ़ना तय है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं को भरमौर और यात्रा मार्ग तक पहुंचाने वाली परिवहन व्यवस्था अभी अतिरिक्त बसों की...

Chamba | Ordinary | 28 Aug 2026 | 43 Views

शाहपुर में दुकानों में घुस गया बारिश का पानी, सामान बर्बाद

रैत (कांगड़ा)। शाहपुर में मंगलवार को हुई भारी बारिश ने फोरलेन निर्माण कार्य की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। बंदला पुल के समीप उचित ड्रेनेज न होने से बाबा मेडिकल स्टोर सहित कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। दुकानों के भीतर पानी भरने से दवाइयों और अन्य सामान को भारी...

Kangra | Ordinary | 27 Aug 2026 | 95 Views

लंगर समितियों को घोड़े और खच्चर न चलने से सामान पहुंचाने में हुई परेशानी

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर नहीं चलने से लंगर समितियों को अपना सामान पड़ावों तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा विभिन्न पड़ावों पर ड्यूटी देने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए भी जरूरी सामान वहां तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। बचाव दल सहित अन्य व...

Chamba | Ordinary | 27 Aug 2026 | 75 Views

मौसम बदला तो गर्म इलाकों की ओर लौटे भेड़पालक

मौसम में बदलाव के साथ लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में डेरा डाले भेड़पालकों ने अब निचले और गर्म इलाकों की ओर लौटना शुरू कर दिया है। भेड़पालक भेड़-बकरियों के बड़े झुंडों के साथ चुराह के विभिन्न मार्गों से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इन दिनों चुराह के रास्तों पर सैकड़ों पश...

Chamba | Ordinary | 27 Aug 2026 | 73 Views

सलूणी में नशे का रेड अलर्ट, 14 में से सात पंचायतें रेड जोन में

उपमंडल में नशे का बढ़ता जाल चिंता का कारण बनता जा रहा है। चिट्टे और अन्य नशों की चपेट में युवा वर्ग के आने की बढ़ती शिकायतों के बीच उपमंडल की 14 पंचायतों में से सात पंचायतें रेड जोन और तीन पंचायतें येलो जोन में पहुंच गई हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए अब पंचायत स्तर पर नशे के...

Chamba | Ordinary | 27 Aug 2026 | 97 Views

शाही स्नान से पहले मणिमहेश जाएगी छड़ी यात्रा

विश्वप्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा के राधाष्टमी शाही स्नान के लिए दशनाम जूना अखाड़ा की छड़ी धार्मिक परंपरा के अनुसार 12 सितंबर को चंबा मुख्यालय से रवाना होगी। छह दिवसीय पैदल यात्रा के बाद छड़ी 18 सितंबर की शाम मणिमहेश डल झील पहुंचेगी। छड़ी यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को एसड...

Chamba | Ordinary | 27 Aug 2026 | 13 Views

चंद पैसों के लिए माता-पिता ने ठेकेदार को बेच दिया नाबालिग, सिरमौर से किया रेस्क्यू

 एक दंपती ने पैसों के लिए अपना नाबालिग बच्चा ठेकेदार को बेच दिया। ठेकेदार उसे हिमाचल लाया और सिरमौर जिले में एक व्यक्ति के घर पर काम करने के लिए रखा गया।   जम्मू-कश्मीर से हिमाचल लाकर नाबालिग से मजदूरी करवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि राजोरी क्षेत्र के ए...

Crime/Accident | 26 Aug 2026 | 97 Views

पवित्र मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से, 4 सितंबर को छोटा शाही स्नान, एक हजार जवान रहेंगे तैनात

हिमाचल प्रदेश की कठिन यात्राओं में से एक मणिमहेश यात्रा बुधवार से शुरू होगी। यात्रा 20 सितंबर तक चलेगी। यात्रा के दौरान 28 अगस्त को रक्षा बंधन स्नान, 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का छोटा शाही स्नान और 18 सितंबर को राधाष्टमी का बड़ा शाही स्नान होगा। चौरासी मंदिर भरमौर के पुजार...

Chamba | Ordinary | 26 Aug 2026 | 90 Views

गुलाब जामुन की चाशनी में निकले कॉकरोच

त्योहारी सीजन शुरू होते ही खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिलावट और अस्वच्छता के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को विभाग की टीम ने बालूगंज बाजार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक मिठाई की दुकान में गुलाब जामुन की चाशनी में कॉकरोच पाए जाने से ह...

Shimla | Ordinary | 26 Aug 2026 | 40 Views

मणिमहेश यात्रा; मार्ग की व्यवस्थाएं जांचीं

नायब तहसीलदार होली देवेंद्र कुमार ने होली वाया कलाह मणिमहेश पैदल यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग की स्थिति देखी और श्रद्धालुओं को पेश आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मंडी, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, बैजनाथ सहित अन्य...

Chamba | Ordinary | 26 Aug 2026 | 51 Views

‘चलो चंबा’ से जुड़ेगा कृषि और ग्रामीण पर्यटन

जिला चंबा के पर्यटन को नई गति देने वाले ‘चलो चंबा’ अभियान के तहत अब कृषि और ग्रामीण पर्यटन को विशेष रूप से जोड़ा जाएगा। इससे पर्यटकों को चंबा की समृद्ध जैव विविधता, जैविक खेती और पारंपरिक कृषि से रूबरू होने का अवसर मिलेगा, वहीं स्थानीय किसानों और होम स्टे संचालकों की...

Chamba | Ordinary | 26 Aug 2026 | 13 Views

मणिमहेश यात्रा…सडक़,पानी और सुरक्षा पर फोकस

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने प्रतिकूल मौसम के बावजूद रविवार को श्री मणिमहेश यात्रा 2026 की तैयारियों और व्यवस्थाओं का धरातल पर जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न यात्रा पड़ावों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-नि...

Chamba | Ordinary | 25 Aug 2026 | 87 Views

सीएम सुक्खू बोले- दो लाख परिवारों को गांधी जयंती से मिलेंगे 1500-1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर अपना परिवार, सुखी परिवार योजना लांच करेगी। इस योजना के तहत दो लाख पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है। सोमवार शाम को दिल्...

Ordinary | 25 Aug 2026 | 27 Views