घर से काम पर निकले 32 वर्षीय युवक की खाई में गिरने से मौत, 2 मासूम बेटियां के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर खाई में गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में...

घर से काम पर निकले 32 वर्षीय युवक की खाई में गिरने से मौत, 2 मासूम बेटियां के सिर से उठा पिता का साया

घर से काम पर निकले 32 वर्षीय युवक की खाई में गिरने से मौत, 2 मासूम बेटियां के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर खाई में गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चमडेरा गांव के पास की है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विकास कुमार, निवासी भनियार, विधानसभा शाहपुर के रूप में हुई है। वह नगरोटा सूरियां में फोरलेन निर्माण कार्य में जुटी एक कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि विकास दशहरा मनाने घर आया हुआ था और बुधवार सुबह वापस ड्यूटी के लिए निकला था। शाम तक काम पर न पहुंचने और लगातार फोन न उठने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की गई। देर रात घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर चमडेरा गांव के समीप खाई में क्षतिग्रस्त बाइक के साथ विकास का शव मिला। इसके बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया।

2 मासूम बेटियां के सिर से उठा पिता का साया

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाी में जुट गई है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विकास अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बेटियां और अपनी मां को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।